Janjgir Saksharata Saptah : ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल जांजगीर में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन

‘‘ एक पुस्तक, एक कलम, एक छात्र और एक शिक्षक दुनिया बदल सकता है’’
ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता सप्ताह (08.09.2022 – 14.09.2022) का आयोजन विद्यालय के डायरेक्टर आलोक अग्रवाल तथा प्राचार्य श्रीमती सोनाली सिंह के निर्देशन में किया जा रहा है। विद्यालय की प्रधान पाठक श्रीमती मनदीप कौर ने विद्यार्थियों को बताया की पहली बार साक्षरता दिवस 1966 को यूनेस्को ने मनाने का फैसला लिया था, तब से हर साल 8 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य शिक्षा को बढ़ावा देना है और ज्यादा से ज्यादा लोगों को साक्षर होने के लिए जागरुक करना। साक्षर शब्द से साक्षरता बना है। इसका अर्थ होता है शिक्षित होना।

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

दुनियाभर की आबादी तक, हर देश, हर समाज, हर गांव, हर समुदाय तक लोगों को शिक्षित बनाना इस दिन को मनाने का उद्देश्य है। इस पखवाडें के तहत बच्चों को पुस्तक वाचन कौशल, अखबार पाठन, निबंध लेखन तथा वाद-विवाद, श्रवण कौशल, कला कौशल इत्यादि के माध्यम से बच्चों को साक्षरता का महत्व बताया गया।

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

Related posts:

error: Content is protected !!