Janjgir News : अकलतरा में रक्तदान महोत्सव एवं रक्त मित्र सम्मान शिविर का आयोजन 23 सितंबर को

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के समस्त नागरिकों द्वारा आज 23 सितंबर दिन शुक्रवार को सुबह 9:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है. इस रक्तदान शिविर में प्रथम बार रक्तदान करने वाले रक्त दाताओं एवं 5 बार से अधिक रक्त दे चुके रक्त दाताओं का विशेष स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा.



इसे भी पढ़े -  Janjgir Rape Arrest : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया, भेजा गया जेल...

आयोजन समिति ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य रक्तदान को बढ़ावा देना है, इसलिए इसे रक्तदान महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है. साथ ही, नगर के समस्त नागरिकों को रक्तदान हेतु आह्वाहन किया गया है.

ज्ञात हो कि इस रक्तदान शिविर को लेकर नगर में खासा उत्साह है एवं समस्त नागरिकों, व्यापारियों, राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों, समाज के विभिन्न समुदायों का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है.

इसे भी पढ़े -  Sakti Arrest : BOSCH कंपनी के ऑयल का डुप्लीकेट ऑयल बनाकर बिक्री करने वाला ऑटो पार्ट्स दुकान संचालक गिरफ्तार, सक्ती का मामला

error: Content is protected !!