Janjgir News : पुरानी बात को लेकर मारपीट करने वाले 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी मुलमुला पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के जेवरा गांव के नवा तालाबपारा के पास पुरानी बात को लेकर मारपीट करने वाले 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई है.

 



पुलिस ने बताया जेवरा गांव के प्रेमलाल कश्यप ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह और मुन्ना लोहार को अपनी बाइक क्रमांक CG 11 AR 6705 में बैठाकर आ रहे थे, तभी के नवा तालाबपारा के पास पहले से अनिल कश्यप, सुनील कश्यप, बठूआ कश्यप एवं कमलेश कश्यप वहां पर खड़े थे और जबरन रोककर पुरानी बात को लेकर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की, जिससे प्रेमलाल कश्यप के सिर से खून निकलने लगा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir : डाक विभाग के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय डाक संघ पत्र लेखन प्रतियोगिता 2026 आयोजित की गई, विवेकानंद स्कूल की छात्राओं ने जीता इनाम...

मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 341, 506 (B) के तहत केस दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

Related posts:

error: Content is protected !!