Janjgir News : अकलतरा क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से शख्स की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के लटिया फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और तफ्तीश में जुटी हुई है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पकरिया गांव के रहने वाले शख्स प्रदीप यादव की ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. फिलहाल, इस मामले में प्रदीप यादव की खुदकुशी की बात सामने आ रही है और परिजन का बयान लिया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!