Janjgir : पान दुकान के संचालक की ट्रेन से कटने से हुई मौत, तफ्तीश में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. नैला उपथाना क्षेत्र के खोखसा फाटक और नहरिया बाबा मंदिर के मध्य पान दुकान के संचालक की ट्रेन से कटने से मौत हो गई है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और तफ्तीश में जुटी हुई है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पान दुकान के संचालक प्रशांत सिंह गुप्ता, घर से पूजा के लिए फूल लेने के लिए निकला था और ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Rape Arrest : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया, भेजा गया जेल...

इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि प्रशांत सिंह गुप्ता को कर्ज देने वाले परेशान करते थे, जिसकी वजह से उन्होंने मौत को गले लगा लिया. फिलहाल, इस मामले में परिजन का बयान लिया जा रहा है और पुलिस की जांच जारी है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Double Murder Update : खपरी गांव में डबल मर्डर का मामला, 4 आरोपी गिरफ्तार, SP ने प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा किया, 1 अप्रेल को हुई थी बुजुर्ग दम्पत्ति की धारदार हथियार से हत्या, वारदात की वजह और आरोपियों के बारे में डिटेल में पढ़िए...

error: Content is protected !!