JanjgirChampa News : विधायक रामकुमार यादव के प्रयास से हाईस्कूल की मिली सौगात, ग्रामीणों ने जताई खुशी

जांजगीर-चाम्पा. चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के सुखदा गांव में विधायक रामकुमार यादव के प्रयास से हाई स्कूल की सौगात मिली है. इस आशय का आदेश आज स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी कर दिया है.

 



विधायक रामकुमार यादव ने कहा है कि सुखदा गांव के बच्चों अच्छी शिक्षा मिले, बच्चे शिक्षित हो, यही पहली प्राथमिकता है. साथ ही, सुखदा गांव के बच्चों को पढ़ाई के लिए दूसरे गांव जाना पड़ता था. सुखदा गांव में अब जल्द ही हाई स्कूल संचालित होगा और अब बच्चों को गांव में ही अच्छी शिक्षा मिलेगी.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

आपको बता दें, सुखदा गांव में लंबे समय से हाईस्कूल खोलने की मांग की जा रही थी और ग्रामीणों ने चन्द्रपुर विधायक रामकुमार यादव को समस्या से अवगत कराया था, जिसके बाद विधायक के प्रयास से सुखदा गांव में हाईस्कूल की स्वीकृति मिली है और सरपंच समेत ग्रामीणों ने खुशी जताई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!