JanjgirChampa News: प्रदेश कांग्रेस सचिव इंजी. रवि पाण्डेय ने क्षेत्रवासियों को नवरात्रि की दी शुभकामनाएं

जांजगीर चाम्पा. प्रदेश कांग्रेस सचिव इंजी. रवि पाण्डेय ने क्षेत्रवासियों को नवरात्रि पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने शक्ति के प्रतीक मां दुर्गा से सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। नवरात्रि की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में इंजी. पाण्डेय ने कहा देवी दुर्गा को शक्ति, नारी, मां, बुद्धि और लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। उन्होंने आगे कहा कि नवरात्रि का पर्व नारी शक्ति के सम्मान का पर्व है।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय के NCC कैडेट्स ने B और C सर्टिफिकेट की राह में दिखाई काबिलियत, 4 कैंपों में लहराया परचम

इस पर्व के समय छत्तीसगढ़ सरकार महिला सुरक्षा, खासकर बेटियों की सुरक्षा, उनके मान-सम्मान की रक्षा, उनकी सुविधा और उन्हें आवश्यक सेवा प्रदान करने के लिये एक अभिनव अभियान ’हमर बेटी-हमर मान’ प्रारंभ करने जा रही है, जो प्रसंसनीय है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति मान-सम्मान के भाव और उनके गौरव को बनाए रखने के साथ उनके विरूद्ध हिंसा के विरोध के संकल्प से ही सच्चे अर्थों में देवी पूजा सार्थक होगी।।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चांपा रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत लोकार्पण क्षेत्र के विकास का नया अध्याय : इंजी. रवि पाण्डेय
error: Content is protected !!