JNVST Class 9 Admission 2023: जवाहर नवोदय विद्यालयों की नौवीं कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू…जल्दी कर लें आवेदन

नई दिल्ली. अगले साल नवोदय विद्यालयों में नौवीं कक्षा में अपने बच्चे का दाखिला कराने के इच्छुक पैरेंट्स के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने देश भर के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित क्षेत्रों में स्थित 650 जवाहर नवोदय विद्यालयों (JNV) में वर्ष 2023-24 के दौरान कक्षा 9 में दाखिले के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। एनवीएस द्वारा सोमवार, 5 सितंबर 2022 को जारी जेएनवी 9वीं एडमिशन 2023 नोटिफिकेशन के मुताबिक कक्षा 9 की कुल सीटों में से रिक्त सीटों पर दाखिला जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट (JNVST) 2023 के माध्यम लिया जाएगा। इस चयन परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी सोमवार से शुरू हो गई है और इच्छुक पैरेंट्स परीक्षा के लिए 15 अक्टूबर 2022 तक अपने बच्चे का पंजीकरण कर सकते हैं।

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

पैरेट्स को अपने बच्चे के नवोदय विद्यालयों में 9वीं में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा हेतु पंजीकरण आधिकारिक वेबसाइट, nvsadmissionclassnine.in पर करना होगा। इसके बाद, पैरेंट्स को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा और फिर पैरेंट्स को पंजीकृत यूजरनेम और पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करके अपने बच्चे के लिए आवेदन सबमिट करना होगा।

JNVST Class 9 Admission 2023: 9वीं दाखिले के लिए योग्यता

नवोदय विद्यालयों में कक्षा 9 में दाखिले के लिए स्टूडेंट्स को वर्ष 2022-23 के दौरान कक्षा 8 में उसी जिले के किसी विद्यालय में पंजीकृत होना चाहिए, जहां के नवोदय विद्यालय में दाखिला लेना है। साथ ही, छात्र या छात्रा का जन्म 1 मई 2008 से पहले और 30 अप्रैल 2010 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। यह आयु सीमा सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए निर्धारित है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

JNVST Class 9 Admission 2023: कक्षा 9 प्रवेश चयन परीक्षा

एनवीएस द्वारा जारी 9वीं कक्षा के लिए अधिसूचना मुताबिक जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट (JNVST) 2023 कुल 150 मिनट का होगा। इसमें मैथ और साइंस विषयों के 35-35 और हिंदी व अंग्रेजी के 15-15 प्रश्न होंगे। इन विषयों का सिलेबस कक्षा 8 के अनुसार होगा।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

Related posts:

error: Content is protected !!