Mahindra XUV 400 EV: सामने आई Mahindra के पहले इलेक्ट्रिक XUV की पहली तस्वीर, दीवाना बना देगी SUV 400 की तस्वीरें

Mahindra XUV 400 EV वाहन कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अगले साल की शुरुआत में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स यूटिलिटी (एसयूवी) वाहन एक्सयूवी400 उतारेगी। कंपनी ने पांच सीट वाले एक्सयूवी400 का वैश्विक स्तर पर अनावरण करने के साथ ही दावा किया कि यह इलेक्ट्रिक वाहन एक बार चार्ज होने पर 456 किलोमीटर तक चल सकता है। कंपनी ने इसके 8.3 सेकंड में ही 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार पकड़ लेने का दावा भी किया।

 



इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Mahindra XUV 400 EV महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) के कार्यकारी निदेशक (वाहन एवं कृषि क्षेत्र) राजेश जेजुरिकर ने इस इलेक्ट्रिक वाहन के अनावरण कार्यक्रम में कहा कि बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए खासकर एसयूवी क्षेत्र में अपार अवसर हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे शोध से संकेत मिलता है कि 25 प्रतिशत एसयूवी मालिक अपनी अगली कार के रूप में एक इलेक्ट्रिक एसयूवी खरीदना चाहते हैं। ऐसे में यहां एक बड़ा मौका मौजूद है।’’ वर्तमान में घरेलू बाजार में इलेक्ट्रिक एसयूवी श्रेणी में केवल कुछ ही मॉडल मौजूद हैं जिनमें टाटा मोटर्स की नेक्सॉन सबसे अधिक बिकने वाली कार है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

We Fun. We Fast. We Electric.⚡
Know more: https://t.co/4QB2Q7JSm3#MahindraXUV400 #XUV400 #AllElectric pic.twitter.com/aGMkZTng6M

— MahindraXUV400 (@Mahindra_XUV400) September 8, 2022

error: Content is protected !!