Maja Maa Trailer: फिल्म ‘मजा मा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, बॉलीवुड की ये खूबसूरत हसीना लीड रोल में आएंगी नजर

मुंबई. बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित जल्द ही एक नए किरदार में नजर आने वाली है। बात दें कि माधुरी दीक्षित की अपकमिंग फिल्म मजा मा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जिसमे फिल्म के किरदारों की एक झलक सामने आई है। जिसमे कई सरे नए और पुराने किरदार एक साथ फिल्म में नज़र आने वाले है। यह फिल्म एक फैमिली एंटरटेनर है। जिसके ट्रेलर को अभी तक लाखों व्यूज मिल चुके है।

 



वही इस फिल्म में अपने किरदार को लेकर एक्ट्रेस काफी खुश है माधुरी दीक्षित ने फिल्म को लेकर कहा, ‘प्राइम वीडियो की पहली इंडियन अमेजन ओरिजिनल मूवी का हिस्सा बनकर मैं एक्साइटेड हूं। मैं मजा मा में जिस चीज को लेकर सबसे ज्यादा एक्साइटेड हूं, वह है मेरा किरदार। यह खुद में बारीकियां समेटे हुए कॉम्प्लेक्स रोल है। इस तरह का किरदार मैंने पहले कभी नहीं निभाया है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

240 देशों में अमेजन प्राइम वीडियो पर मूवी होगी रिलीज़

वही अगर इस फिल्म के स्टार कास्ट की बात जारी तो इस फिल्म में गजराज राव, ऋत्विक भौमिक, बरखा सिंह, सृष्टि श्रीवास्तव, रजित कपूर, सिमोन सिंह, शीबा चड्ढा, मल्हार ठाकर और निनाद कामत जैसी हस्तियां दिखाई देंगी। इसका डायरेक्शन आनंद तिवारी ने किया है।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

अमृतपाल सिंह बिंद्रा द्वारा निर्मित ये मूवी भारत और 240 देशों में अमेजन प्राइम वीडियो पर होगी। हालांकि अभी तक इस फिल्म के रिलीज़ डेट सामने नहीं आई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म इस साल के आखिर तक रिलीज़ हो सकती है।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!