PM Modi will give BA exam: पीएम मोदी देंगे BA की परीक्षा? इस यूनिवर्सिटी ने जारी किया एडमिड कार्ड, जानें क्या है मामला

दरभंगा – बिहार में स्कूल से लेकर विश्वविद्यालयों तक लगातार गलती का मामला सामने आ रहा है। इन गलतियों को नजरअंदाज करते हुए प्रशासन भी मौन बना बैठा है। अब देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बीए की परीक्षा देने जा रहे है। और साथ ही उनके साथ बिहार के राज्यपाल फागू चौहान भी बीए की परीक्षा देंगे।

 



दरअसल, मामला कुछ इस प्रकार है कि दरभंगा जिले के ललित मिथिला विश्वविद्यालय से एक बडी गलती कर दी है। बीए की परीक्षा के लिए किसी और के नाम पर प्रधानमंत्री मोदी और बिहार के राज्यपाल की फोटो लगाकर बीए का एडमिट कार्ड जारी कर दिया।

वहीं जानकारी के लिए बता दूं कि इसी यूनिवर्सिटी में एक बार पूर्णांक से ज्यादा नंबर देने का मामला सामने आया था जहां पर 100 नंबर के पेपर में 151 नंबर दे दिए गए थे। वहीं अब यह पीएम मोदी और राज्यपाल फागू चौहान का एडमिट कार्ड जारी करने का मामला सामने आ गया है। यह एडमिट कार्ड सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

वहीं वायरल हो रहे इन एडमिट कार्ड पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे है। यह पहला ऐसा मामला नहीं है इससे पहले भी कई ऐसी गलतियों के मामले विश्वविद्यालय के द्वारा उजागर हो चुके है।

पीएम मोदी देंगे बीए की परीक्षा

इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने कला संकाय के तीसरे साल की लिए जारी किए गए एडमिट कार्ड में पीएम मोदी की फोटो लगा दी गई है। जानकारी के अनुसार, शनिवार को एक छात्रा ने विश्वविद्यालय की वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड किया तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो और साइन के साथ जारी हुआ है। छात्रा का नाम गुड़िया कुमारी लिखा है। इसके साथ ही राज्यपाल की फोटो वाला भी एडमिट कार्ड जारी किया गया है।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

विवि प्रशासन ने अपनी गलती के लिए छात्रों को ही दोषी ठहराया है। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ मुश्ताक अहमद ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मामला संज्ञान में आया है। उन्होंने बताया कि छात्रों को खुद अपने डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होते हैं जिसके लिए उन्हें एक आईडी दी जाती है। छात्रों ने ही अपनी तरफ से राज्यपाल और प्रधानमंत्री की फोटो अपलोड की है। हालांकि इस मामले में जांच के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!