खरीदने की कर लो तैयारी, Next Week लॉन्च होगी मारुति, Tata और टोयोटा की ये गाड़ियां…पढ़िए

फेस्टिव सीजन नवरात्रि 26 सितंबर की शुरुआत के साथ हम कई नई गाड़ियों को लॉन्च होते देखेंगे। इस महीने के आखिरी हफ्ते में मारुति सुजुकी की ग्रैंड विटारा, टाटा टियागो इलेक्ट्रिक हैचबैक और टोयोटा की फ्लेक्स-फ्यूल कैमरी ये तीन गाड़ियां लॉन्च होने जा रही है। हम आपको इस तीनों गाड़ियों के बारे में जानकारी देंगे।

 



मारुति ग्रैंड विटारा

नई मारुति ग्रैंड विटारा एसयूवी की कीमत का ऐलान इसी महीने के आखिर में किया जाएगा। मार्केट में आने से पहले ही इस गाड़ी को 55,000 से अधिक बुकिंग मिल चुकी है और इसके कुछ वेरिएंट पर वेटिंग पीरियड 5.5 महीने का हो गया है। ग्रैंड विटारा 6 ट्रिम्स – सिग्मा, डेल्टा, जेटा, अल्फा, जेटा+ और अल्फा+ में आएगी। यह भारत में मारुति की पहली हाइब्रिड गाड़ी होगी। Toyota Hyryrder की तरह ही, नई मारुति एसयूवी 103bhp, 1.5L पेट्रोल माइल्ड हाइब्रिड और 114bhp, 1.5L मजबूत हाइब्रिड पावरट्रेन ऑप्शन के साथ आएगी।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

टाटा टियागो ईवी

टाटा मोटर्स 28 सितंबर 2022 को देश में अपनी तीसरी इलेक्ट्रिक कार पेश करने जा रही है। इसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास होगी है, यह भारत की सबसे सस्ती ईवी हो सकती है। यह हैचबैक एडजस्टेबल रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम (तीन मोड) और क्रूज कंट्रोल के साथ आएगी। इसके ज्यादातर फीचर्स और डिजाइन एलिमेंट स्टैंडर्ड Tiago के जैसे ही होंगे। हालांकि, इसमें कुछ ईवी के लिहाज से कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिलेंगे।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

टोयोटा केमरी फ्लेक्स-फ्यूल

टोयोटा केमरी फ्लेक्स-फ्यूल कार 28 सितंबर 2022 को पेश होने जा रही है। अभी फिलहाल इस गाड़ी के स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी सामने नहीं आई हैं। आपको बता दें कि जब पेट्रोल में इथेनॉल या मेथनॉल को मिलाकर नया ईंधन बनाया जाता है तो उसे फ्लेक्स फ्यूल कहते हैं। जिन गाड़ियों में फ्लेक्सी इंजन होगा उनमें एक ही फ्यूल टैंक में हम दो तरह के फ्यूल का उपयोग कर सकते हैं। जैसे अगर हमारी कार फ्लेक्सी इंजन वाली कार होगी तो हम उसको या तो पेट्रोल से चला पाएंगे या फिर उसी कार में बिना किसी बदलाव के इथेनॉल का भी इस्तेमाल कर पाएंगे।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!