Queen Elizabeth Reign: महारानी एलिज़ाबेथ II के 70 साल लंबे शासनकाल के 10 यादगार ऐतिहासिक पल

महारानी एलिज़ाबेथ II का स्कॉटलैंड में 8 सितंबर 2022 को निधन हो गया। महारानी 96 साल की थीं और पिछले साल अक्टूबर से स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों से जूझ रही थीं। उनके आखिरी समय में उनका पूरा परिवार उनके साथ था।

 



आपको बता दें कि क्वीन एलिज़ाबेथ द्वितीय ब्रिटेन की सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी हैं। तो आइए एक नज़र डालें उन एतिहासिक पलों पर जो उनके शासनकाल को यादगार बनाते हैं।

1947: कॉमनवेल्थ प्रसारण

उत्तराधिकारी के रूप में, राजकुमारी एलिज़ाबेथ ने अपने 21वें जन्मदिन पर केप टाउन से एक प्रसारण किया जिसमें उन्होंने अपना जीवन राष्ट्रमंडल की सेवा के लिए समर्पित कर दिया।

1952: राजकुमारी से महारानी बनीं

उनके पिता किंग जॉर्ज VI की 6 फरवरी, 1952 को लंबी बीमारी के बाद मृत्यु हो गई, वे सिर्फ 56 साल के थे। उस वक्त एलीज़ाबेथ अपने पति प्रिंस फिलिप के साथ केन्या के दौरे पर थीं। ख़बर मिलते ही 25 साल की एलीज़ाबेथ फौरन ब्रिटेन लौट गईं। विंस्टन चर्चिल उनके पहले प्रधान मंत्री थे।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

1953: राज्याभिषेक

महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय को 2 जून, 1953 को मध्य लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में ताज पहनाया गया था। यह पहला बड़ा टेलीविज़न अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम था। इस दौरान टीवी की बिक्री बढ़ गई क्योंकि लोग समारोह को देखने के लिए उत्साहित थे।

1977: सिल्वर जुबली

रानी ने ब्रिटेन और राष्ट्रमंडल का दौरा किया और सेवा की अपनी प्रतिज्ञा दोहराई। ब्रिटेन में, स्ट्रीट पार्टियां आयोजित की जाती थीं और जश्न मनाया जाता था। यह उत्सव आर्थिक निराशा, औद्योगिक पतन और औद्योगिक विवादों के बीच एक प्रकाश की किरण की तरह था।

1992: ‘एनस हॉरिबिलिस’

यह दौर महारानी के शासनकाल का सबसे खराब समय था। उनके सबसे बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स अपनी पत्नि डायना से अलग हो गए थे। उसी दौरान उनके दूसरे बेटे प्रिंस एंड्रयू भी अपनी पत्नी से अलग हो गए और उनकी इकलौती बेटी राजकुमारी एन ने अपनी पति को तलाक दे दिया था, जबकि विंडसर कैसल आग से गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

1997: राजकुमारी डायनी की मौत

डायना की मौत ने पूरी शाही परिवार को हिला कर रख दिया था। स्कॉटिश हाइलैंड्स में परिवार को निजी तौर पर शोक मनाने के लिए रानी की भारी आलोचना की गई थी। जबकि यह डायना के युवा बेटों को आश्रय देने के लिए बनाया गया एक कदम था।

2002: गोल्डन जुबली

इस उत्सव ने 1990 के दशक की उथल-पुथल के बाद ब्रितानियों को फिर से राजशाही के लिए अपना समर्थन दिखाने का मौका दिया।

2012: ओलंपिक और डायमंड जुबली

महारानी एलिज़ाबेथ ने जून में जुबली मनाने के लिए चार दिवसीय पार्टी से पहले ब्रिटेन के हर क्षेत्र का दौरा किया, जबकि अन्य राजघरानों ने राष्ट्रमंडल का दौरा किया।

2021: कोरोना वायरस और स्वास्थ्य से जुड़ी चिंताएं

2020 में कोरोनोवायरस महामारी के आने पर रानी को विंडसर कैसल में आइसोलेशन के लिए मजबूर होना पड़ा, लेकिन ऑनलाइन लोगों से मिलने जुलने से उन्हें कोई रोक नहीं सका। साल 2021 के अप्रैल में प्रिंस फिलिप का निधन हो गया, कोरोना प्रतिबंधों के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

2022: प्लेटिनम जुबली और कोविड

महारानी 6 फरवरी, 2022 को 70 वर्षों तक शासन करने वाली पहली ब्रिटिश सम्राट बनीं, लेकिन प्लेटिनम जुबली वर्ष की शुरुआत कुछ ठीक नहीं रही। 20 फरवरी को वे कोरोना पॉज़ीटिव हो गईं।

error: Content is protected !!