Sakti News : नवीन जिला सक्ती का 11 सितम्बर को होगा शुभारंभ, कलेक्टर के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों की हुई बैठक, CM करेंगे रोड शो

जांजगीर-चाम्पा. नवीन जिला सक्ती का 11 सितम्बर को शुभारंभ होना है, इसके लिए कलेक्टर तारण प्रकाश सिंहा के नेतृत्व में जेठा में जनप्रतिनिधियों, विभिन्न संगठनों की बैठक हुई. इस दौरान चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, जैजैपुर विधायक केशव चंद्रा, एसपी विजय अग्रवाल, पुलिस ओएसडी एमआर आहिरे, सक्ती एसडीएम रेना जमील और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे.

 



ओएसडी नूपुर पन्ना ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 11 सितम्बर को नवीन जिला सक्ती का शुभारंभ करेंगे. इसकी तैयारी की जा रही है और यह एक ऐतिहासिक पल है, जिससे सभी लोगों में काफी उत्साह भी देखने को मिल रहा है.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

11 सितंबर को सक्ती के बुधवारी बाजार में सीएम का हैलीकॉप्टर लैंड होगा. फिर मुख्यमंत्री, रोड शो करते सक्ती मुख्य मार्ग से होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे और कलेक्टोरेट का उद्घाटन कर सभा को सम्बोधित करेंगे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda DeadBody : सड़क किनारे के गड्ढे में युवक का शव मिला, मौके पर पहुंची FSL और बलौदा पुलिस की टीम...

Related posts:

error: Content is protected !!