Janjgir Big News : नैला की नहर में मिली थी अज्ञात युवती की लाश, 11 वीं की छात्रा के रूप में हुई पहचान

जांजगीर-चाम्पा. नैला की नहर में एक अज्ञात युवती की लाश कल 18 सितंबर को मिली थी. सूचना के बाद मौके पर नैला उपथाना की पुलिस पहुंची थी और अज्ञात युवती की पहचान करने हर संभव प्रयास कर रही थी. आज 19 सितंबर को युवती की पहचान 11 वीं की छात्रा प्रियंका साहू के रूप में हुई है.

 



नैला उपथाना की टीआई रीना कुजूर के बताया कि 18 सितंबर को नैला की नहर में एक युवती की लाश बहती हुई आई थी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी और शव को नहर से बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल जांजगीर भेजा दिया था और सभी थाना क्षेत्र में गुम इंसान का मिलान किया जा रहा था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया भी रहे मौजद... कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा... डिटेल में पढ़िए...

इस दौरान नाबालिग लड़की की गुमशुदगी और आईपीसी की धारा 363 की रिपोर्ट कोरबा के सिटी कोतवाली थाने में दर्ज थी. जिसके आधार पर उसकी पहचान 11 वीं की छात्रा प्रियंका साहू के रूप में हुई है. इस मामले में परिजन कर बयान लिया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा, फिलहाल, इस मामले में पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!