Sakti Thief Arrest : किराना दुकान में 1 लाख 70 हजार की चोरी, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

सक्ती. सक्ती पुलिस ने किराना दुकान में 1 लाख 70 हजार रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है. पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त किया है.

 



दरअसल, स्टेशन रोड स्थित किराना दुकान के संचालक ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 19 सितंबर की दरमियानी रात को उसकी दुकान के शटर के ताले को तोड़ कर गल्ले में रखे 1 लाख 70 हजार रुपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है. पुलिस ने रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 457, 380 के तहत जुर्म दर्ज किया था और तफ्तीश में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Police Transfer : 3 TI और 1 SI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश... Photo

इस दौरान शहर में लगे सीसीटीवी को पुलिस ने खंगाला और संदेही युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी विश्वनाथ धीवर ने किराना दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखे रुपये की चोरी की है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Police News : नगर पंचायत खरौद में खुलेगा पुलिस सहायता केंद्र, फिलहाल 4 पुलिसकर्मियों की तैनाती, प्रधान आरक्षक को मिली जिम्मेदारी... देखिए SP का आदेश...

पुलिस ने आरोपी सीताराम धीवर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से चोरी की रकम और चोरी में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त किया है. आपको बता दें कि आरोपी विश्वनाथ धीवर, अकलतरा थाना क्षेत्र के बरगवां गांव का रहने वाला है.

error: Content is protected !!