लड़की को छेड़ना बॉलीवुड के इस स्टार को पड़ा महंगा, सरेआम हो गई पिटाई…

मुंबई. राजकुमार राव अपने करियर के सबसे अच्छे दौर से गुजर रहे है। उनके पास इस समय फिल्मों की लाइन लगी हुई है। फैंस उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ करते है। अपने समकालीन सभी अभिनेताओं से राजकुमार कहीं आगे है। उनकी लोकप्रियता इतनी है कि कोई भी लड़की उनके कहने मात्र से उनसे शादी रचाने के लिए तैयार हो जाएगी।



लेकिन क्या आपको पता हैं कि एक लड़की की वजह से राजकुमार राव को 25 लोगों ने जमकर धुना। इस बात का खुलासा खुद एक्टर ने अपने एक इंटरव्यू में किया।

ये बात उस टाइम की है जब राजकुमार राव एक फिल्म स्टार नहीं थे। एक्टर एक लड़की को पसंद करते थे। उन्होंने बताया था कि ‘मैं गुड़गांव के मॉर्डन फैंसी ब्लू बेल्स स्कूल में पढ़ाई करने चला गया। उसी स्कूल में मैंने एक लड़की को बास्केटबॉल खेलते देखा। फिर हम दोनों ने डेटिंग भी शुरू की लेकिन उस लड़की का पहले से एक बॉयफ्रेंड था।

इसे भी पढ़े -  CG News: AIIMS अस्पताल की तीसरी मंजिल से गिरा मरीज, मौके पर हुई मौत, सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल

जब उस लड़की के बॉयफ्रेंड को पता चला कि मैं उसकी गर्लफैंड को डेट कर रहा हूं तो वह लड़के लेकर मुझे मारने आए। 25 जाट लड़कों ने मिलकर मुझे खूब मारा।

खैर आज के टाइम में राजकुमार राव इंडिया के सबसे चहेत स्टार में से एक है। उनकी फिल्में चले या ना चले लेकिन उनके एक्टिंग की तरीफ जमकर होती है। काय पो चे से लेकर न्यूटन और ट्रैप्ड जैसी फिल्मों में उनके तगड़ी एक्टिंग का नमूना देखने को मिलता है। 11 साल तक एक्ट्रेस पत्रलेखा को डेट करने के बाद शादी रचा ली।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : घायलों को अस्पताल पहुंचाकर जान बचाने के लिए अकलतरा के पारस साहू हुए सम्मानित

पत्रलेखा ने राजकुमार राव के ऑपोजिट 2014 में फिल्म ‘सिटी लाइट्स’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और शुरुआत में एक्ट्रेस को राजकुमार एक अजीब से लड़के लगे थे। हालांकि, बाद में वो काम के दौरान नजदीक आए और उनकी केमिस्ट्री शुरू हुई।

error: Content is protected !!