Janjgir News : 69 पाव देशी शराब के साथ शख्स को ढाबा से गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. सक्ती पुलिस ने डडाई के ढाबा से 69 पाव देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, सक्ती पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि डडाई ढाबा में अवैध रूप से बिक्री के लिए देशी शराब रखा हुआ है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और डडाई गांव के ढाबा से आरोपी नत्थूराम खुंटे को 69 पाव देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

सक्ती पुलिस ने इस मामले में आरोपी नत्थूराम खुंटे के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत 34 2 के तहत जुर्म दर्ज किया है. आपको बता दें कि आरोपी नत्थू राम खुंटे देवरमाल गांव का रहने वाला है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!