3700 करोड़ रुपये में बनी है अमेजन प्राइम वीडियो की यह वेब सीरीज, पहले दिन ही बना डाला यह रिकॉर्ड..

नई दिल्ली: ओटीटी की दुनिया भी विशाल होती जा रही है. फिर चाहे यह कैमरे का कमाल हो या फिर पैसे का. महंगी वेब सीरीज और फिल्में ओटीटी पर दस्तक देने लगी हैं. ऐसी ही एक वेब सीरीज अमेजॉन प्राइम वीडियो पर भी रिलीज हुई है. यह सीरीज है ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर.’ इस वेब सीरीज के अमेजॉन प्राइम वीडियो पर दो एपिसोड रिलीज हो गए हैं. ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ सीरीज की फिल्मों को खूब पसंद किया गया था. इसी वजह से सीरीज को लेकर भी दुनियाभर में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा था. दिलचस्प यह कि इस सीरीज को भारत में ऋतिक रोशन ने प्रमोट किया था.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : कथावाचक पं. अनिरुद्धाचार्य का कथा श्रवण करने नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल पहुंचे बम्हनीडीह, 'भागवत कथा श्रवण करने से मनुष्य को मिलती है मोक्ष की प्राप्ति'

 

 

 

लेट्सओटीटी ग्लोबल ने इस सीरीज का बजट बताया है. इसके ट्वीट में लिखा गया है, ‘अमेजॉन प्राइम की ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर’ का बजट 3700 करोड़ रुपये रहा है. लेकिन दो एपिसोड के प्रीमियर के बावजूद यह वेब सीरीज दर्शकों में बज बनाने में कामयाब नहीं रही है. डिजास्टर.’ वैसे भी इस वेब सीरीज को लेकर सोशल मीडिया पर मिक्स रिस्पॉन्स आ रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया...

 

 

 

वहीं अमेजॉन प्राइम वीडियो ने ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर’ को व्यूज के मामले में अपनी अभी तक की सबसे बड़ी सीरीज बताया है. अमेजन प्राइम वीडियो ने बताया है कि इस सीरीज को पहले दिन ही दुनिया भर में 2.5 करोड़ लोगों ने देखा. इस तरह इसे प्राइम वीडियो के इतिहास का सबसे बड़ा प्रीमियर बताया गया है. इस सीरीज को 240 देशो में रिलीज किया गया था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

Related posts:

error: Content is protected !!