Viral Video Akshara Singh: अक्षरा सिंह का MMS लीक! Actress के बयान से लेकर अब तक इस मामले में क्या-क्या हुआ?

भोजपुरी की खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार अक्षरा सिंह ने अभिनय के अलावा शानदार गायकी से भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। वह केवल यूपी बिहार में ही नहीं बल्कि पूरे देश में मशहूर हैं। अक्षरा सिंह फिल्मों से तो लोगों का मनोरंजन करती ही हैं, इसके अलावा सोशल मीडिया और यूट्यूब पर उनके गानों की धूम मची रहती है। हाल ही में अक्षरा सिंह का नाम अचानक तेजी से चर्चा में आया था।

 



दरअसल दावा किया जा रहा था कि कथित तौर पर वह वीडियो अभिनेत्री अक्षरा सिंह का है। वीडियो सामने आने के बाद जहां ट्रोल्स अक्षरा सिंह की आलोचना करते नजर आए तो वहीं करीबियो और फैंस ने अभिनेत्री का बचाव किया। एक्ट्रेस भी इन सब बातों पर ध्यान न देकर काम पर फोकस कर रही हैं।

जानते हैं इस मामले में अब तक क्या क्या हुआ?
अक्षरा सिंह

फिलहाल इस वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए अक्षरा सिंह ने कहा कि ‘मुझे पता नहीं कि ‘इस तरह की हरकत किसने की है, लेकिन मुझे इन सारी चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। कोई कुछ भी बोल रहा है। मैंने वीडियो अभी तक देखा भी नहीं है। मैं वीडियो में दिख रही हूं क्या? पता नहीं कौन यह सब कर रहा है। फिलहाल तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। जिसको जो करना है करें।’ अभिनेत्री ने अपने इस जवाब से साफ कर दिया कि इन सब चीजों से वह टूटने वाली नहीं हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

अक्षरा सिंह का कथित वीडियो वायरल होने के बाद यूट्यूब पर एक और वीडियो साझा किया गया था, जिसमें अक्षरा सिंह को रोते हुए दिखाया गया था और वह कहती नजर आ रही हैं कि तंग करके रखा है, जो मुझे पसंद करते हैं वो पसंद करेंगे ही। चाहं मैं जहां पर भी जाऊं, जहां भी काम करूं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

हालांकि इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स कमेंट बॉक्स में कहते नजर आए कि ये पुराना वीडियो है। यह वीडियो तकरीबन 2 साल पुराना बताया जा रहा है, जिसे एमएमएस कांड के बाद अक्षरा सिंह का रिएक्शन बताकर वायरल किया जा रहा है।

एक मीडिया हाउस से बातचीत में अक्षरा सिंह के करीबी रंजन सिन्हा ने कहा कि अक्षरा ने अपनी मेहनत और लगन से इस मुकाम को पाया है, कुछ लोग उसकी सफलता से परेशान हो गए हैं और इस तरह के फेक एमएमएस से उसे बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। किसी को भी बदनाम करने के लिए ये इंडस्ट्री में एक ट्रेंड सा चल पड़ा है और जिसका शिकार अक्षरा सिंह को बनाया गया है।

अक्षरा सिंह अपने काम पर पूरा फोकस कर रही हैं और सोशल मीडिया पर भी लगातार एक्टिव हैं। एक्ट्रेस लगातार अपने फैंस की मांग पर मेजदार वीडियोज भी साझा कर रही हैं और फैंस भी उन्हें पहले की तरह ही प्यार दे रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!