MMS वायरल होने के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने लाइव आकर कहा, ‘मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, किसी से नहीं डरती’, ऐसा क्यों कहा, जानिए…

पटना. भोजपुरी इंडस्ट्री में इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। एक के बाद एक भोजपुरी हिरोइनों का कथित एमएमएस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हाल ही में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का कथित एमएमस वायरल हुआ था, जिसे लेकर जमकर बवाल हुआ था। बता दें कि अक्षरा सिंह अपने काम के साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और समय-समय पर अपनी वीडियो और तस्वीरें पोस्ट करतीं रहती हैं। एमएमएस वायरल होने के बाद अक्षरा सिंह ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर लाइव आकर बड़ी बात कही है। इस वीडियो में अभिनेत्री रोते हुए लोगों पर गुस्सा करते हुए देखा गया था लेकिन यह भी कोई पुराना वीडियो था।

 



इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

अक्षरा सिंह के लाइव का वीडियो उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर मौजूद है, जिसमें उन्हें कहते सुना जा सकता है कि पिछले कुछ दिनों से एक खबर तेजी से आ रही है कि कोई एमएमएस लीक हुआ है। ये सारा कुछ यूट्यूब के कुछ लोगों ने किया है। वास्तविकता में काम में इतना व्यस्त रहती हूं कि इन सारी चीजों के बारे में कई बार पता नहीं चल पाता है।

वीडियो में अक्षरा सिंह को यह भी कहते सुना जा सकता है कि जिस बात का सच्चाई और वास्तविकता से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है। उसे इस तरह से पेश किया जाता है, लेकिन कर्मा लौट कर आता है। आप ये मेरे लिए बुरा नहीं कर रहे हैं बल्कि अपनी बहन मां बेटियों के लिए बुरा कर रहे हैं। मैं दुआ करूंगी कि उनके साथ ऐसा न हो। इसके अलावा भी वह ऐसा करने वालों के बारे में काफी कुछ कहती नजर आ रही हैं।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

अक्षरा सिंह ने ये वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, “आपका कर्म आपको ही लेकर डूबेगा मुझे कोई फर्क नहीं पड़ेगा, और हां तुमसे डरके लाइव नहीं आई, आम लड़कियां परेशान न हो, उनपर कोई आंच ना आए इसलिए लाइव आई हूं”। इसी के साथ उन्होंने लिखा- जयकारा शेरावाली का। बता दें कि हाल ही में अक्षरा सिंह का एक भक्ति गीत जोगीनिया माई रिलीज हुआ है, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!