Twitter यूजर्स के लिए बुरी खबर! स्क्रीनशॉट लेने से रोक रही है कंपनी, पढ़िए क्या है वजह?

नई दिल्ली. माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर ने शुक्रवार को कई यूजर्स को नोटिफिकेशन भेजकर उन्हें ट्वीट के स्क्रीनशॉट लेने के बजाय ट्वीट शेयर करने के लिए कहा. एक रिपोर्ट के अनुसार ट्विटर यूजर्स को स्क्रीनशॉट लेने की कोशिश करने पर पॉप-अप दिखाकर स्क्रीनशॉट लेने से रोक रही है. साथ ही कंपनी यूजर्स को स्क्रीनशॉट लेने के बजाय ट्वीट शेयर करने का आग्रह कर रही है.

 



 

 

 

रिपोर्ट के मुताबिक ट्विटर पर स्क्रीनशॉट लेते समय लोग तरह-तरह के पॉप-अप देख रहे हैं. कुछ लोगों को स्क्रीनशॉट लेते समय ‘Copy Link’ का बटन दिख रहा है, तो कुछ यूजर्स को ‘Share Tweet’ का बटन दिख रहा है, जबकि बाकी यूजर्स को दोनों ऑप्शन दिखाई दे रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

 

 

प्लेटफॉर्म पर यूजर्स के बीच बढ़ेगा इंटरेक्शन
बता दें कि ट्वीट्स शेयर करने से ट्विटर प्लेटफॉर्म पर यूजर्स के बीच अधिक इंटरेक्शन होगा. इसलिए कंपनी इसे प्रोत्साहित करना चाहती है और अगर भविष्य में कंपनी स्क्रीनशॉट लेना और अधिक कठिन बना देती है, तो उसे प्लेटफ़ॉर्म पर यूजर्स की संख्या में वृद्धि देखने को मिल सकती है, क्योंकि जिनके पास ट्विटर अकाउंट नहीं है, वे प्लेटफॉर्म पर अपने अकाउंट बना सकते हैं.

 

 

 

 

अमेरिका में रोल आउट किया एडिट बटन
इस बीच, ट्विटर ने अमेरिकी में ब्लू सब्सक्राइबर्स के लिए एडिट बटन फीचर को रोल आउट करना शुरू कर दिया. प्लेटफॉर्म ने कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में ब्लू सब्सक्राइबर्स के लिए एडिट बटन पहले ही रोल आउट किया जा चुका है. इसके साथ यूजर्स ट्वीट पब्लिश होने के 30 मिनट के भीतर अपने ट्वीट को पांच बार एडिट कर सकेंगे. हालांकि, यह सर्विस केवल ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स तक ही सीमित है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

 

 

 

वॉट्सऐप पर भी स्क्रीनशॉट नहीं ले सकेंगे यूजर्स
बता दें कि हाल ही में वॉट्सऐप ने भी Screenshot Blocking फीचर लॉन्च किया था जो यूजर्स को View Once के तौर पर भेजी गई वीडियो और फोटो का स्क्रीनशॉट रोकने से रोकेगा. फिलहाल यह फीचर कुछ बीटा यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!