जल्द लॉन्च होने वाली है ये धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में 200 किमी से ज्यादा दौड़ेगी यह इलेक्ट्रिक स्कूटर..

नई दिल्ली. जल्दी ही मार्केट में एक और धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर आने वाला है. भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता सिंपल एनर्जी (Simple Energy) अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च करने पर काम कर रही है. खबरों के मुताबिक कंपनी अक्टूबर या दिसंबर में इसको लॉन्च कर सकती है. हालांकि कंपनी ने कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है.

 



 

।

कंपनी के फाउंडर और सीईओ सुहास राजकुमार ने कुछ महीने पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि इस ई-स्कूटर की टेस्टिंग शुरू कर दी गई है. यह हमारे मौजूदा परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड सिंपल वन ई-स्कूटर के मुकाबले ज्यादा किफायती स्कूटर होगा. नया स्कूटर पूरी तरह से एक नया मॉडल होगा. इसे एक नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है. उन्होंने कहा था कि नया स्कूटर मौजूदा मास-मार्केट प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले अधिक किफायती होगा.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

 

 

236 किमी तक की रेंज
इस स्कूटर को आप किस मोड में चला रहे हैं इससे गाड़ी की रेंज तय होती है. अगर आप ईको मोड में इसे चला रहे हैं तो आपको 236 किमी तक की रेंज मिलती है, लेकिन इसकी रफ्तार 45 किमी/घंटा तक सीमित हो जाती है. अगर आप सॉनिक मोड में चला रहे हैं तो 105 किमी/घंटा की रफ्तार मिलती है, लेकिन इसकी रेंज घटकर कुछ 100.105 किमी तक रह जाती है. एक और दिलचस्प मोड आपको यहां मिलता है जिसे आसान भाषा में रिवर्स गियर कहा जाता है.

 

 

 

236 किमी तक रेंज मिलती
कंपनी ने अपने पहले स्कूटर सिंपल वन में बैटरी सेटअप थोड़ा हटकर दिया था. सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.2 kWh फिक्स्ड बैटरी पैक और 1.6 kWh रिमूवेबल मॉड्यूल मिलती है. यह दो हिस्सों में बंटा हुआ है, फुट बोर्ड पर लगा फिक्स्ड बैटरी पैक और सीट के नीचे मिला रिमूवेबल बैटरी पैक. कहने का मतलब अगर आप पांचवे या छठे माले पर रहते हैं तो भी आपको इसकी चार्जिंग को लेकर कोई टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. सीट के नीचे से बैटरी निकालिए और घर में लाकर चार्ज कीजिए. कंपनी की मानें तो अलग हो सकने वाली ये बैटरी सिंगल चार्ज में 45-50 किमी तक रेंज देती है.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

 

 

 

कीमत
सिंपल एनर्जी ने अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंपल वन को लेकर दावा किया था कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 236 km की रेंज देती है. नया मॉडल भी इसी के आस-पास रह सकता है. सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1.45 लाख रुपये, एक्स-शोरूम है. माना जा रहा है कि नया मॉडल इससे सस्ता हो सकता है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!