Best Selling Car: इस 4 लाख की कार ने मचाया धमाल, देखती रह गई Baleno-WagonR, सबसे ज्यादा हुई बिक्री..

Best Selling Car in September 2022: सितंबर 2022 मारुति सुजुकी समेत बाकी कार कंपनियों के लिए भी बेहतरीन महीना साबित हुआ. टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में अकेले मारुति सुजुकी की 6 गाड़ियां रही हैं. नंबर वन गाड़ी की रेस में लगातार मारुति सुजुकी वैगनआर (Maruti suzuki WagonR) और मारुति सुजुकी बलेनो (Maruti suzuki Baleno) में जंग चल रही है. हालांकि सितंबर महीने में एक तीसरी गाड़ी ने इन दोनों को पछाड़ते हुए नंबर वन का खिताब अपने नाम कर लिया है.

 



 

 

 

इस 4 लाख की कार ने मचाया धमाल
बीते महीने मारुति सुजुकी ऑल्टो (Maruti suzuki Alto) देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है. इस गाड़ी की कुल 24,844 यूनिट्स बिकी हैं. इस गाड़ी की पिछले साल सितंबर में 12,143 यूनिट्स बिकी थीं. इस तरह ऑल्टो ने 104 फीसदी की सालाना ग्रोथ दर्ज की है. मारुति ऑल्टो के बाद वैगनआर देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है. वहीं, मारुति सुजुकी बलेनो तीसरे पायदान पर रही. सितंबर में वैगनआर की 20,078 यूनिट्स और बलेनो की 19,369 यूनिट्स बिकी हैं.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

 

 

 

इस वजह से आई बिक्री की बाढ़
बता दें कि मारुति सुजुकी ने हाल ही में नई ऑल्टो के10 को लॉन्च किया है. इसे कुछ साल पहले बंद कर दिया गया था. इसके अलावा कंपनी पहले से मारुति ऑल्टो 800 की भी बिक्री करती आ रही है. यानी कुल मिलाकर, ऑल्टो सीरीज में अब दो गाड़ियों की बिक्री हो रही है. ऑल्टो 800 की कीमत 3.4 लाख रुपये से शुरू होती है, और ऑल्टो के10 की कीमत 3.99 लाख रुपये से शुरू होती है.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!