छत्तीसगढ़ : पहले साधु, फिर विक्षिप्त बुजुर्ग और अब 5 युवकों को बच्चा चोर समझकर पीटा, प्रदेश के इस जिले में नहीं थम रही वारदात

दुर्ग : जिले में तेजी से फैले बच्चा चोरी के अफवाह की आग कई क्षेत्रों में देखी जा रही है। भिलाई में 3 साधुओं पर हमले के बाद एक विक्षिप्त बुजुर्ग से मारपीट की घटना हुई। वहीं अब किराए के मकान में रह रहे 5 युवकों पर भी बच्चा चोरी की आशंका से पिटाई की घटना सामने आई है। पुलिस की तत्परता से इन युवकों की जान बच पाई। सभी युवकों को एक कमरे में बंद करके पिटाई किए जाने की खबर से पुलिस ने उन्हें सकुशल रेस्क्यू कर थाने पहुंचाया। वहीं घटना को अंजाम देने वाले स्थानीय लोगो के खिलाफ शिनाख्त कर अपराध पंजीबद्ध करने में जुट गई है।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : भाजपा ने आशुतोष सोनी को जिला आईटी सेल का सहसंयोजक किया नियुक्त, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार...

बता दें, यह पूरा मामला दुर्ग सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गंजपारा का है। जहां देर रात मोहल्ले में 4 वर्षो से किराए के मकान में रह रहे युवकों को संदिग्ध भूमिका में संलिप्त होकर बच्चा चोरी के शक में स्थानीय लोगो ने जमकर पिटाई कर दी। सभी युवक दूसरे प्रदेश से यहां आकर फेरी अपना जीवन व्यापन करते हैं। इनमें से कुछ युवक विगत 4 वर्षों से यहां निवास कर रहे थे। हाल फिलहाल में कुछ युवक दूसरे प्रदेश से इनके किराए के मकान में आकर साथ रह रहे थे जिनके कार्य को संदिग्ध देखते हुए स्थानीय लोगो ने बच्चा चोर गिरोह का मानते हुए जमकर पिटाई कर दी।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!