छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से ‘द यूनिक वार‘ प्रो-रेसलिंग इवेंट के आयोजन समिति के सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के यहां उनके निवास कार्यालय में ‘‘द यूनिक वार‘‘ प्रो-रेसलिंग इवेंट के आयोजन समिति के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को इवेंट में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का न्यौता दिया। मुख्यमंत्री ने इसके लिए उनका आभार व्यक्त किया।

 



प्रो-रेसलिंग इवेंट का आयोजन रायपुर के इंडोर स्टेडियम में 9 अक्टूबर को शाम 4 बजे से शुरू होगा। आयोजन समिति के सदस्य श्री सचिन आदवंशी ने बताया कि यहां जो प्रो-रेसलिंग इवेंट का आयोजन होने जा रहा है, यह भारत में हुए अभी तक के सभी प्रो-रेसलिंग इवेंट के मुकाबले में सबसे बड़ा होगा।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Suspend : पटवारी को निलंबित किया गया, SDM ने आदेश जारी किया...

इसमें देश और विदेश के आए रेसलर भाग लेंगे। इस रेसलिंग इवेंट में 18 रेसलर (पुरूष और महिला) भाग लेंगें, जिसमें 4 विदेशी रेसलर भी शामिल हैं। सभी रेसलर ‘‘फ्रीक फाइटर रेसलर‘‘ के सदस्य है। उन्होंने बताया कि मुकाबले के दिन बॉलीवुड कलाकार श्री साहिल खान भी आ रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Korba Suspend Big News : पटवारी सस्पेंड, कलेक्टर ने की कार्रवाई, आदेश जारी...

Related posts:

error: Content is protected !!