ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार है दालचीनी, जानिए इसके हेल्थ और बेनेफिट्स

Health Benefits of Cinnamon : दालचीनी एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य कई लाभकारी गुणों से भरपूर हमारे खानपान में मसलों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. हेल्थ एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स के अनुसार दालचीनी ब्लड शुगर नियंत्रण में मदद कर सकता है और साथ ही हार्ट संबंधित बीमारियों से बचाव करने में सहायक है. दालचीनी एक ऐसा मसाला है जो हजारों वर्षों से अपने औषधीय गुणों के लिए बेशकीमती है और हमारे खानपान का हिस्सा है. हाल के वर्षों में अगर देखें तो दालचीनी के बारे में वैज्ञानिकों ने भी इसके बारे में काफी कुछ बताया है. दालचीनी पेड़ों की भीतरी छाल से बनाया जाता है. आप जब भी घरों का मसाला देखेंगे तो उसमें दालचीनी के औषधीय गुणों की वजह से उसकी एक निश्चित मात्रा अवश्य पाएंगे. इसको राजाओं का आहार भी माना जाता रहा है. इसीलिए आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं, दालचीनी से मिलने वाले कुछ बेहतरीन स्वास्थ्य लाभ.

 



इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

 

 

दालचीनी के स्वास्थ्य लाभ :
रिपोर्ट के मुताबिक दालचीनी में कई ऐसे औषधीय गुण पाए जाते हैं जिसकी वजह हेल्थ एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स इसे खानपान में शामिल करने की सलाह देते हैं, आइए जानते हैं दालचीनी से मिलने वाले लाभ के बारे में.

 

 

 

 

हार्ट संबंधित बीमारियों से बचाव –
प्रतिदिन दालचीनी का सही और पर्याप्त मात्रा में सेवन करने से आपको एलडीएल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स की समस्या से छुटकारा मिलता है. दालचीनी को कम से कम 8 सप्ताह तक लगातार सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कम या कंट्रोल किया जा सकता है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

 

एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर –
दालचीनी के एंटीऑक्सीडेंट गुण आपके शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाता है. दालचीनी के औषधीय गुण ब्लड को बेहतर करके इन्फ्लेमेशन जैसी कई गंभीर समस्याओं से बचाव करते हैं.

 

 

 

हाई ब्लड शुगर लेवल को कम करता है –
भोजन के बाद दालचीनी का सेवन करने से ब्लड में शुगर की मात्रा का प्रवेश कम हो जाता है. दालचीनी एक नेचुरल इन्सुलिन की तरह ही काम करती है. दालचीनी का नियमित सेवन आपको हाई ब्लड शुगर यानी डायबिटीज की बीमारी से बचा सकता है.

 

 

 

बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन से बचाव –
दालचीनी में एंटीबैक्टीरियल और एंटी फंगल प्रॉपर्टीज मौजूद होती है,जो इंफेक्शन को कम करने के साथ-साथ डेंटल प्रॉब्लम्स और सांसों की बदबू को खत्म करने में कारगर है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!