Viral Video : पहले कछुए को खाया, फिर उसके खोल को बना लिया टोपी, देखें खतरनाक समुद्री जीव का ये वीडियो

सोशल मीडिया पर कोमोडो ड्रैगन का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. दरअसल में वीडियो में कोमोडो ड्रैगन एक कछुए का खोल अपने सिर पर पहने हुए है. ड्रैगन ने कछुए का शिकार कर उसे खाने के बाद उसका खोल अपने सिर पर पहन लिया था. इस वीडियो को Fascinating ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है. शेयर करने के बाद से इसे 3 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं.

 



कोमोडो ड्रैगन को दुनिया की सबसे बड़ी छिपकली (Lizards) माना जाता है, इनके शार्क के जैसे दांत होते हैं. ये ड्रैगन बहुत जहरीले भी होते हैं. ये ऐसे शिकारी जानवर हैं जो किसी को और कुछ भी खा सकते हैं. ये वीडियो 2019 का है, और एक बार फिर से इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच रहा है. वीडियो में जानवर अपने सिर पर कछुए के खोल के साथ समुद्र तट पर चलते हुए दिखाई दे रहा है. फिर, थोड़ी देर बाद, वह उसे अपने सिर से हिला कर नीचे गिरा देता है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “कोमोडो ड्रैगन ने एक कछुए को खा लिया और फिर उसे टोपी की तरह पहना.” इस वीडियो ने प्रतिक्रियाओं की एक श्रृंखला शुरू कर दी. एक यूजर ने लिखा, ‘यह काफी अजीब है. दूसरे ने लिखा, “यह भयानक है.” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ”प्रकृति बहुत हिंसक है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

साल 2021 में कोमोडो ड्रेगन – दुनिया की सबसे बड़ी जीवित छिपकली, को ‘लुप्तप्राय’ सूचीबद्ध किया गया था. ये विश्व धरोहर सूची में शामिल कोमोडो राष्ट्रीय पार्क और उसके आसपास के क्षेत्रों में पाए जाते हैं.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!