Google Maps: नए अपडेट के बाद असली दुनिया जैसा ही दिखेगा आपका गूगल मैप, जानें नए अपडेट्स के बारे में विस्तार से..

Google Maps: गूगल सर्च ऑन इवेट 2022 में हमें 4 नए फीचर्स देखने को मिले. कंपनी ने दावा किया है कि इन फीचर्स से Google Maps को वास्तविक दुनिया की तरह दिखने और महसूस करने में मदद मिलेगी. दरअसल, Google एक विजुअल (Visual) और आसान मैप पर काम कर रहा है, जो यूजर्स को किसी लोकेशन का अनुभव करने की अनुमति देगा. यूजर्स को लगेगा जैसे कि वे वास्तव में वहीं हैं. अपने इवेंट के दौरान, कंपनी ने चार नए तरीके दिखाए जो Google Maps को अपग्रेड करने में मददगार है.

 



 

 

 

नेबरहुड वाइब फीचर

अगर आप अपने घर के आस-पास कहीं घूमने जा रहे हैं , तो ये पता लगाना मुश्किल हो जाता है कि क्या एक्सप्लोर करें, क्या क्या नया है. लेकिन अब अपने इस नए अपडेट में गूगल मैप्स इसका समाधान लेकर आया है. जल्द ही, Google एक नया वाइब फीचर लॉन्च करने की तैयारी में है. जिसका उपयोग करके, यूजर्स अपने आस पास की किसी जगह का चयन करने में सक्षम होंगे और मैप पर Google maps community से फ़ोटो और जानकारी के माध्यम से सबसे लोकप्रिय जगहों को देखे सकेंगे. इन जगहों के माहौल को जानने के लिए Google स्थानीय जानकारी के साथ साथ AI का भी उपयोग करता है. बता दें कि इसके लिए रिव्यूज, फ़ोटो और वीडियो भी हिस्सेदार होंगे. आने वाले कुछ महीनों में नेबरहुड वाइब एंड्रॉयड और iOS दोनों पर शुरू हो जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

 

 

 

इमर्सिव व्यू फीचर

Google ने इस साल की शुरुआत में I/O में इमर्सिव व्यू फीचर बारे में भी जिक्र किया था. इस फीचर की मदद से यूजर यातायात, मौसम जैसी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए उस क्षेत्र के मल्टी डायमेंशनल व्यू देख सकते हैं. अब Google टोक्यो टॉवर से एक्रोपोलिस तक फैले क्षेत्रों के 250 से अधिक फोटोरिअलिस्टिक एरियल व्यू लॉन्च कर रहा है.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

 

 

 

लाइव व्यू फीचर

तीन साल पहले, Google ने एक ऐसा तरीका पेश किया जिसकी मदद से लोग लाइव व्यू के साथ चलते हुए खुद को देख सकते थे. यह फीचर दुनिया के ठीक ऊपर ऐरो और डॉयरेक्शन को ओवरले करता है और अब Google लाइव व्यू के साथ सर्च नाम का नया फीचर लॉन्च करने के लिए इन-बिल्ड तकनीक पर काम कर रहा है. मान लीजिए कि आप एक अनजान शहर में हैं और आपको ATM से पैसे निकालने हैं. इस स्तिथि में लाइव व्यू के साथ सर्च करने पर यूजर उस क्षेत्र में एटीएम को खोज और देख सकता है. इतना ही नहीं, इसके अलावा आप किराने की दुकानों, कॉफी की दुकानों और ट्रांजिट स्टेशनों सहित – विभिन्न स्थानों को भी देखने में भी सक्षम होंगे.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!