केला नहीं ये सांप है! Video देख नहीं होगा खुद की आंखों पर भरोसा. देखिए वीडियो..

प्रकृति अपने अंदर कई ऐसे रहस्य छिपाए हुए है, जिनमें से कुछ से लोग वाकिफ है, पर कुछ से वे आज भी अंजान हैं. यूं तो दुनिया में कई तरह के जीव-जंतु है, लेकिन इनमें कुछ ऐसे हैं, जिनको देखकर आप अपनी ही आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे. हाल ही में एक ऐसे ही सांप की अनोखी प्रजाति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो हूबहू केले की तरह दिखाई देता है, जिसे पहली नजर में देखकर आप भी सांप और केले में अंतर नहीं कर पाएंगे. केले जैसा दिखने वाला यह सांप किसी छलावे से कम नहीं है.

 



इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

 

 

 

यहां देखें वीडियो..

https://www.instagram.com/reel/Ci8NQQuoCUg/?igshid=NDRkN2NkYzU=

 

वीडियो में सबसे पहले एक टेबल पर केला और उसकी तरह दिखने वाला सांप देखा जा सकता है, जिसे पहली नजर में आप भी आंखों का धोखा ही समझेंगे. वीडियो में सांप केले की तरह रंग का दिखाई दे रहा है, जिसके शरीर पर केले की तरह ही चिट्टे दिखाई दे रहे हैं. दोनों को एक साथ देखने पर शायद ही कोई इनमें पहली बार में अंतर ढूंढ पाए.यूं तो में दुनिया में कई तरह के सांप पाए जाते हैं, लेकिन केले की तरह दिखने वाले इस सांप को बनाना बॉल पायथन के नाम से जाना जाता है. केले की तरह दिखने की वजह से ही इस सांप का नाम केले के नाम पर पड़ गया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्ट्राग्राम में इस वीडियो को शेयर किया गया है, जिसे देख हर कोई हैरान है. वीडियो में सांप (Snake) को एक शख्स अपने हाथों से उठाते भी देखा जा रहा है. वीडियो को देखने के बाद हैरत में पड़े यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!