JanjgirChampa News : छत्तीसगढ़ ओलंपिक के माध्यम से शहरी एवं ग्रामीण लोगों को प्रोत्साहित करने का कदम भूपेश सरकार की छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के लिए एक और कदम है : इंजी. रवि पांडेय

जांजगीर-चाम्पा. ’’स्थानीय और पारंम्परिक खेलों मे छत्तीसगढ़ ओलंपिक के माध्यम से शहरी एवं ग्रामीण लोगों को शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने का कदम भूपेश सरकार की छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के लिए एक और कदम है’’ उक्त बातें हाई स्कूल मैदान मे राजीव युवा मितान क्लब जांजगीर-नैला के सौजन्य से चल रहे छत्तीसगढ़ी ओलंपिक के तृतीय दिवस के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस के सचिव इंजी. रवि पाण्डेय ने कही। उन्होने आगे कहा छत्तीसगढ़ सरकार की सोच पूरे छत्तीसगढ़ राज्य को छत्तीसगढ़िया सोच और छत्तीसगढ़िया संस्कृति से सरोकार कराना है।

 



इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

छत्तीसगढ़ ओलंपिक से पारंपरिक खेलो जैसे गिल्ली डंडा, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकस्सी, दौ़ड़, भंवरा से हर उम्र के लोग जुड़कर अपने पारंपरिक खेल का आनंद ले रहे है। राजीव युवा मितान क्लब जांजगीर-नैला के द्वारा तृतीय दिवस खो-खो और गेड़ी दौड़ का आयोजन हुआ।

आज के आयोजन मे आगे राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारी, पूर्व खेल अधिकारी सतीष शर्मा, खेल शिक्षक विश्व रतन शर्मा, दिनेश चतुर्वेदी, शंकर महतो, पी.एल. पाण्डेय, राजेश राठौर, लालू बैस, बबलू राठौर, संस्कार राठौर, नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन नगर पालिका के सभापति विवेक सिसोदिया ने किया।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!