जम्मू-कश्मीर: भारतीय सीमा में दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, BSF की चौकसी देख वापस लौटा. पढ़िए..

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के सांबा में रामगढ़ इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर देर रात एक पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय क्षेत्र में देखा गया, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक देर रात एक पाकिस्तानी ड्रोन रामगढ़ सेक्टर में भारतीय क्षेत्र के भीतर कुछ मिनट तक रहा और फिर वापस पाकिस्तान की ओर निकल गया. सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को सील कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है कि कहीं यह ड्रोन ड्रग्स या विस्फोटक व हथियार न गिरा कर गया हो. पहली बार 2019 में पाकिस्तानी आतंकियों ने ड्रोन से भारत में हथियारों की खेप गिराने का सिलसिला शुरू किया और यह अब भी जारी है. बीएसएफ जवान अधिकतर बार सीमा पार से आने वाले ड्रोन्स को मार गिराते हैं. इससे पहले शुक्रवार को राजस्थान के श्रीगंगा नगर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को ढेर कर दिया था.

 



इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

 

भारतीय ड्रोन डिफेंस सिस्टम से डरा पाक, अब ड्रोन घुसपैठ का बदला तरीका; जानें दुश्मन का ‘नापाक प्लान’

यह घुसपैठिया अनूपगढ़ इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर जबरदस्ती भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहा था. इस पाकिस्तानी घुसपैठिए को बीएसएफ के जवानों ने सेरपुर चौकी नंबर 272 के पास मार गिराया. बीएसएफ जवानों ने पहले पाकिस्तानी घुसपैठिए को कई बार चेतावनी दी कि वह आत्मसमर्पण कर दे, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया. बीएसएफ ने घुसपैठिए का शव अनूपगढ़ पुलिस को सौंप दिया. हाल के दिनों में सीमा पार से घुसपैठ की वारदातें बढ़ी हैं. गत सितंबर में बीएसएफ ने राजस्थान के श्रीगंगानगर में ही भारत-पाक सीमा से तहरीक-ए-लब्बैक के एक घुसपैठिए को पकड़ा था. पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थों की तस्करी की घटनाएं भी बार-बार सीमा से सटे इलाकों से सामने आ रही हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

 

नहीं बाज आ रहा पाकिस्तान! 2021 के मुकाबले इस साल सीमा पर दोगुनी हुई ड्रोन एक्टिविटी, यह है मकसद

बीएसएफ ने शुक्रवार को ही पंजाब को दहलाने की पाकिस्तानी साजिश नाकाम कर दी थी. आतंकियों ने सीमा पार से घातक आधुनिक हथियारों से भरा बैग भारतीय सीमा में भेजने की कोशिश की. मगर भारतीय सीमाओं की निगहबानी कर रहे बीएसएफ के जवानों ने हथियारों का यह जखीरा पकड़ लिया. बीएसएफ को एक बैग में 3 एके-47 राइफल, 3 पिस्तौल, 3 मिनी एके-47 राइफल, 18 मैगजीन व 200 कारतूस मिले.

 

 

 

 

यह घटना पंजाब के फिरोजपुर बीएसएफ सेक्टर की बीओपी जगदीश के नजदीक की है. सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने बताया कि कुछ दिन पहले पाकिस्तानी ड्रोन की मूवमेंट देखी गई थी. उसके बाद से इलाके में सर्च अभियान चल रहा था. उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 28 सितंबर को पाकिस्तानी ड्रोन ने एके-47 राइफल गांव आरिफके में और 23 अगस्त को ममदोट स्थित बीओपी जोगिंदर के नजदीक 2 एम-3 राइफल, 4 मैगजीन, 3 एके-47 राइफल, 6 मैगजीन, 2 पिस्तौल की खेप गिराई थी.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!