Janjgir Arrest : देशी शराब के साथ शख्स गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने 35 पाव देशी शराब के साथ आरोपी को अमरताल के स्वागत द्वार के पास से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है. शराब परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी को भी पुलिस ने जब्त किया है.

 



अकलतरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शख्स बड़ी मात्रा में शराब लेकर तिलई की ओर जा रहा है. सुचना पर पुलिस ने दबिश दी और अमरताल स्वागत गेट के पास से तिलई गांव के रहने वाले आरोपी कमलेश कुर्रे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी कमलेश कुर्रे से 35 पाव देशी शराब, शराब परिवहन में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

Related posts:

error: Content is protected !!