Janjgir Big News : सरकारी कार्यक्रम में अव्यवस्था आई सामने, टॉयलेट में रखे नाश्ता को अतिथियों को परोसा गया

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के सांस्कृतिक भवन में आयुष विभाग द्वारा आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अव्यवस्था सामने आई है. यहां अतिथियों को जो नाश्ता परोसा गया, उसे आयुष विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने प्रसाधन गृह ( टॉयलेट ) में रखा था. कर्मचारियों के द्वारा प्रसाधन गृह से ही अतिथियों को नाश्ता ले जाकर दिया गया.

 



मंच में नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल, छग महिला आयोग की सदस्य शशिकांता राठौर, नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल, उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी अतिथि के रूप में मौजूद थे. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद अतिथियों ने भी नाराजगी जाहिर की है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : टीसीएल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद...

दूसरी ओर, आयुष विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आयोजन में अनेक अधिकारी-कर्मचारियों को कार्य का विभाजन किया गया था. अभी जो गलती हुई है, उसे दोबारा नहीं दोहराया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!