Janjgir Big News : CM के पहुंचने के पहले हैलीपेड में कांग्रेसियों में विवाद, ब्लॉक अध्यक्ष ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता का कॉलर पकड़ा

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ क्षेत्र के कुटराबोड़ गांव के हैलीपेड में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पहुंचने के पहले कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष नवल सिंह ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता लव तिवारी का कॉलर पकड़ लिया. कांग्रेसियों में विवाद के बाद मौके पर काफी देर तक तनाव बना रहा. इस झगड़े के बाद कांग्रेस संगठन अब क्या फैसला लेता है, यह देखने वाली बात होगी ?

 



दरअसल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लव तिवारी ने हैलीपेड में पामगढ़ क्षेत्र के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को जगह देने की बात कही थी और कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह से चर्चा कर रहे थे. तभी ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष नवल सिंह पहुंचे और लव तिवारी के कॉलर को पकड़ लिया. ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नवल सिंह की इस हरकत से सब हक्के-बक्के रह गए और मौके पर माहौल गरमा गया. कांग्रेसियों में विवाद की क्षेत्र में खासी चर्चा है और ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा वरिष्ठ नेता के कॉलर पकड़ने की घटना को लेकर बीजेपी ने भी चुटकी ली है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!