Janjgir Protest : BJYM के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कचहरी चौक और नेताजी चौक के मध्य से किया गिरफ्तार, BJYM के कार्यकर्ताओं में दिखा आक्रोश

जांजगीर-चाम्पा. जिले की खस्ताहाल सड़कों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने और विरोध में काला झंडा दिखाने निकले भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को सिटी कोतवाली पुलिस ने कचहरी चौक और नेताजी चौक के मध्य से गिरफ्तार किया है.

 



आपको बता दें कि आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जांजगीर-चाम्पा जिले के पामगढ़ ब्लॉक के कोनारगढ़ भेट मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचे हैं. BJYM के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जिले की खस्ताहाल सड़कों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने और विरोध में काला झंडा दिखाने निकले थे.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

इसी दौरान BJYM के कार्यकर्ताओं को जांजगीर के कचहरी चौक और नेताजी चौक के मध्य से सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी को लेकर BJYM के कार्यकर्ताओं ने थाने के परिसर में ही नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया.

BJYM नगर मंडल जांजगीर नैला के महामंत्री सोनू यादव ने कहा कि जिले के खस्ताहाल सड़को को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने और विरोध में काला झंडा दिखाने जा रहे थे. इसी दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है. यही भारतीय जनता युवा मोर्चा की शक्ति है और इससे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल डरे हुए हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!