Janjgir Big News : हसदेव नदी में दुर्गा विसर्जन के दौरान 4 लोग हसदेव नदी में बहे, 3 शख्स को बचाया गया, PIL के डिप्टी मैनेजर की मौत

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर थाना क्षेत्र के बिरहगनी गांव में दुर्गा विसर्जन करते समय PIL के डिप्टी मैनेजर की मौत हो गई, वहीं पानी में बह रहे 3 शख्स को बचा लिया गया है.

 



जानकारी के अनुसार, बिरगहनी गांव की हसदेव नदी में दुर्गा विसर्जन करते समय पानी के बहाव में 4 व्यक्ति डूब रहे थे, जिनमें से तीन व्यक्ति को बचा लिया गया, वहीं PIL के डिप्टी मैनेजर संजय बोन्द्रे की डूबने से मौत हो गई.

इसे भी पढ़े -  चांपा की होनहार बेटी अंशिका ऐरन अग्रवाल का प्रांतीय स्तर पर बजा डंका भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया शहर का मान

वे नागपुर के रहने वाले थे. उनके परिजन को सूचना दी गई है, वे मौके के लिए रवाना हो गए हैं. मृतक के शव को जिला अस्पताल में रखा गया है, जिसका पोस्टमार्टम कल गुरुवार को सुबह किया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  CG News : CM विष्णुदेव साय का 14 अक्टूबर को दौरा कार्यक्रम, शिवरीनारायण भी आएंगे... जारी हुआ प्रोटोकॉल...

Related posts:

error: Content is protected !!