Sakti Accident Death : सड़क हादसे में पिता-पुत्र की थी हालत गंभीर, बिलासपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान पिता की हुई मौत, बेटा अभी भी है भर्ती

सक्ती. सक्ती थाना क्षेत्र के डड़ई गांव में सड़क, हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र को गंभीर चोट आई थी और इलाज के दौरान पिता की बिलासपुर के अस्पताल में मौत हो गई है.

 



दरअसल, चार अक्टूबर को मालखरौदा क्षेत्र के छपोरा गांव के रहने वाले सियाराम श्रीवास, अपने 10 साल के बेटे के साथ बाइक से ससुराल नगरदा जा रहा था. वे लोग डड़ई गांव पहुंचे थे, जहां सड़क पर बिगड़े हालत में खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई. हादसे में पिता-पुत्र को गम्भीर चोट आई थी. दोनों को पहले सक्ती अस्पताल ले जाया गया था, जहां से बिलासपुर रेफर किया गया है और आज इलाज के दौरान पिता सियाराम श्रीवास की मौत हो गई है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार पूर्णत, किसान हितैषी सरकार है : इंजी रवि पाण्डेय

लापरवाही यह है कि ट्रक में ना पीछे लाइट लगी थी और ना ही रेडियम लगा था. बिगड़ने के बाद ट्रक बीच सड़क पर खड़ा था और अंधेरा होने की वजह से बाइक टकरा गई और बड़ा हादसा हो गया था. लोगों के द्वारा सवाल उठाया जा रहा है कि बिना लाइट, रेडियम के ट्रक को सड़क पर चलने की अनुमति कैसे मिलती है ? ट्रक के बिगड़ने के बाद जब ट्रक सड़क पर खड़ा था, तब भी अलग से लाइटिंग या दूसरी व्यवस्था नहीं की गई थी, जिसकी वजह से बड़ी दुर्घटना हो गई.

इसे भी पढ़े -  CG Murder Arrest News : पति ने टांगी से वार कर पत्नी की हत्या की, खाट से गिरने की बताई थी झूठी कहानी, कब्र से शव को निकलवाकर कराया गया PM, रिपोर्ट में हुआ हत्या का खुलासा, आरोपी पति गिरफ्तार...पूरी खबर पढ़िए

Related posts:

error: Content is protected !!