Janjgir Suicide Big News : बिजली ऑफिस के पास 16 साल के नाबालिग ने दुकान में लगाई फांसी, घटना के बाद मातम का माहौल, जिले में बढ़े नाबालिगों की खुदकुशी के मामले, अब तक…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के केरा रोड बिजली ऑफिस के पास 16 साल के नाबालिग बालक ने टायर दुकान में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. सूचना के बाद मौके पर सिटी कोतवाली पुलिस पहुंची है और तफ्तीश में जुटी हुई है.



मिली जानकारी के अनुसार, 16 साल का नाबालिग बालक पिंकू सारथी की लाश टायर दुकान में फांसी के फंदे से लटकी देखकर पुलिस को सूचना दी गई थी. सूचना के बाद पुलिस पहुंची है और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.

इसे भी पढ़े -  Baloda News : भाजपा बलौदा मंडल का प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न हुआ, प्रशिक्षण में 8 सत्र हुए, अलग-अलग वक्ताओं द्वारा विभिन्न विषयों पर दिया गया प्रशिक्षण...

फिलहाल, पिंकू के खुदकुशी का कारण अज्ञात है. घटना के बाद परिजन सदमे में है और घटना की सूचना के बाद आसपास में सनसनी फैल गई है.

आपको बता दें कि जांजगीर-चाम्पा जिले में नाबालिक बालकों के द्वारा खुदकुशी के मामले बढ़ते जा रहे हैं. अब तब जिले में नाबालिग बालकों के 7 से 8 मामले खुदकुशी के आ चुके हैं, जो चिंता का विषय है. आखिर क्या वजह बन रही है, जो बच्चों को इतना बड़ा कदम उठाना पड़ रहा है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident : राखड़ से भरा ट्रेलर पलटा, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान...

error: Content is protected !!