JanjgirChadmpa Fraud Arrest : धान खरीदी में गड़बड़ी के दो आरोपी गिरफ्तार, 77 लाख रुपए के धान गबन करने का मामला, मुख्य आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने ससहा गांव से दो सहयोगी आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों पर 77 लाख से अधिक राशि का गबन करने का आरोप है. साथ ही, पकरिया गांव के मुख्य आरोपी रामायण यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.

 



आपको बता दें, सेवा सहकारी समिति राहौद में धान खरीदी वर्ष 2021-22 की जांच की गई तो 2816 क्विंटल धान और बारदाने की बड़ी गड़बड़ी मिली थी, जिसकी कीमत 77 लाख से अधिक है.

इसे भी पढ़े -  निधन : श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल

मामले में एफआईआर के बाद शिवरीनारायण पुलिस, मुख्य आरोपी रामायण यादव की गिरफ्तारी पहले ही कर चुकी है. साथ ही, ससहा गांव से दो सहयोगी आरोपी राजेश कुमार साहू, सखाराम साहू को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!