JanjgirChampa Action : क्रेशर को खनिज विभाग ने किया सील, बड़ी कार्रवाई से हड़कम्प

जांजगीर-चाम्पा. लटिया रोड अकलतरा के क्रशर को खनिज विभाग ने सील कर दिया है. जिला खनिज विभाग की ये बड़ी कार्रवाई है.

 



दरअसल, जिला खनिज विभाग को शिकायत मिली थी कि मेसर्स सतगुरु मिनरल्स लटिया रोड अकलतरा द्वारा अवैध रूप से क्रशर का संचालन किया जा रहा है.
कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला खनिज उड़नदस्ता दल ने मौका पर जाकर जांच की. जांच में क्रशर संचालन संबंधी वैध दस्तावेज / भंडारण अनुज्ञप्ति प्रस्तुत नही करने के कारण पंचनामा तैयार कर शिकायत सही पाये जाने पर खान एवं खनिज अधिनियम के तहत क्रशर को सील किया गया है.

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!