JanjgirChampa Arrest : गैर इरादतन हत्या के मामले में आरोपी ट्रेलर चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शराब के नशे में था ड्राइवर, धारा 308 के तहत जुर्म दर्ज हुआ था

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में आरोपी ड्राइवर को बिर्रा पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

 



प्रार्थी ने बिर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह घर से दोपहर के समय गार्डन चौक करनौद दुकान तरफ सामान लेने जा रहा था कि उसी दौरान चांपा से बिर्रा की ओर जा रहे ट्रेलर के चालक द्वारा तेज गति एवं विपरीत दिशा में चलाते हुए मोटर साइकल सवार को जानबूझकर ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

जिससे मोटर साइकल सवार नितेश चंद्रा एवं गोलू चंद्रा को चोटें आई थी. हादसे के वक्त ड्राइवर शराब के नशे में था. मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी ट्रेलर ड्राइवर के खिलाफ IPC की धारा 308 के तहत जुर्म दर्ज किया था.

प्रकरण की विवेचना के दौरान 184, 185 मोटर व्हीकल एक्ट एवं चालक द्वारा शराब सेवन करना पाए जाने एवं उसके ट्रेलर के केबिन में शराब एवं डिस्पोजल पाए जाने पर आबकारी एक्ट की धारा 36(च) जोड़ी गई है. पुलिस ने आरोपी ट्रेलर ड्राइवर नंदकुमार यादव को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!