Janjgir Arrest : कोडिन सिरप के साथ शख्स पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने 29 नग कोडिन सिरप के साथ आरोपी को खोखरा माइनर रोड नहर के पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, खोखरा माइनर रोड नहर के पेट्रोल पंप के पास मोटरसाइकिल सवार शख्स पुलिस को देखकर तेजी भाग रहा था. पुलिस ने उसे पकड़ा और उससे 29 नग कोडिन सिरप को बरामद किया है, जिसकी कीमत 4 हजार 2 सौ 5 रुपये बताई जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

पुलिस ने आरोपी राजा खैरवार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 बी के तहत जुर्म दर्ज किया है और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

Related posts:

error: Content is protected !!