Jitendra Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं एक्टर जितेन्द्र. जानिए?..

70-80 दशक के मशहूर एक्टर जितेन्द्र (Jitendra) किसी पहचान के मोहताज़ नहीं हैं. उन्होंने अपने लंबे फ़िल्मी करियर में अपनी जबरदस्त एक्टिंग से खूब नाम कमाया हैं. जितेंद्र के 1960 से 1990 तक अपनी एक्टिंग से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. बता दे इस दिग्गज अभिनेता को अपना पहला बड़ा ब्रेक वी.

 



 

 

 

 

शांताराम की ‘गीत गाया पत्तरों ने’ (1964) और बूंद जो बन गई मोती (1967) से मिला लेकिन उन्हें 1967 की फिल्म ‘फर्ज’ से लोकप्रियता मिलनी शुरू हुई थी.फर्ज़ में मस्त बहारों का मैं आशिक नंबर के लिए उन्होंने एक रिटेल स्टोर से जो टी शर्ट और सफेद जूते खरीदे, वह उनका ट्रेडमार्क बन गया. फ़र्ज़ के बाद कारवां और हमजोली जैसी फिल्में आईं, जिनमें जीतेंद्र के डांस ने सभी को उनका दीवाना बना दिया था. फिल्मों में उनके जबत्दस्त डांस के चलते ‘लीवुड का जंपिंग जैक’ का टैग भी मिला.जितेन्द्र ने 18 अक्टूबर 1974 को शोभा से शादी की थी. बताया जाता हैं कि शोभा जब महज 14 साल की थी जब उनकी मुलाकात जितेन्द्र से हुई थी. पहले उन्होंने स्कूल पूरा किया, कॉलेज गई, और ब्रिटिश एयरवेज के साथ एयर होस्टेस के रूप में करने लगे. जब जीतेंद्र 1960-66 के बीच खुद को एक एक्टर के रूप में स्थापित करने के लिए संघर्ष कर रहे थे, तो वह शोभा के साथ रिलेशनशिप में थे.जितेंद्र और शोभा के दो बच्चे हैं. उनकी बेटी एकता कपूर बालाजी टेलीफिल्म्स चलाती हैं और उनके बेटे तुषार कपूर भी एक एक्टर हैं.जितेन्द्र की नेट वर्थ की बात की जाए तो वह हिंदी सिनेमा के सबसे अमीर अभिनेताओं में से एक हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

रिपोर्ट के अनुसार लीजेंड एक्टर की नेट वर्थ लगभग 200 मिलियन डॉलर हैं, जोकि इंडियन करेंसी में लगभग 1500 करोड़ से अधिक हैं. जितेन्द्र की मुंबई के जुहू इलाके में एक बेहद खुबसूरत हवेली भी हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!