Hema Malini Birthday : अपने 74 वें जन्मदिन पर हेमा मालिनी ने पति धर्मेन्द्र संग शेयर की खास तस्वीर, लिखा – आपका साथ अच्छा लगता है..”

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल कही जाने वाली हेमा मालिनी फिल्म इंडस्ट्री की बेहद पॉपुलर और सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं और इन्होंने अपने एक्टिंग करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।

 



अपनी खूबसूरती और अदाकारी के बदौलत हेमा मालिनी ने हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और फिल्मों में यादगार किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में भी अपनी खास जगह बनाई है।

हेमा मालिनी के लिए 16 अक्टूबर 2022 का दिन बेहद खास है क्योंकि इस दिन एक्ट्रेस अपना 74 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं और अपने जन्मदिन के बेहद खास मौके पर हेमा मालिनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से दो खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की है।

इन तस्वीरों में ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी अपने पति और लीजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र के साथ बेहद खूबसूरत अंदाज में पोज देती हुई दिखाई दे रही है और इस पोस्ट को साझा करते हुए हेमा मालिनी ने एक खास कैप्शन भी लिखा है।

हेमा मालिनी को सोशल मीडिया के माध्यम से उनके परिवार जन, फिल्म इंडस्ट्री के सितारे और तमाम फैंस जन्मदिन की ढेरों बधाइयां दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर हेमा मालिनी की लेटेस्ट पोस्ट खूब वायरल हो रही है और इस पोस्ट में धर्मेंद्र के साथ हेमा मालिनी की इस फोटो को भी लोग को पसंद कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और पावरफुल जोड़ी के रूप में जानी जाती है और यह कपल इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक है। आपको बता दी बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल कही जाने वाली हेमा मालिनी ने साल 1980 में खुद से उम्र में 12 साल बड़े, शादीशुदा और 4 बच्चों के पिता धर्मेंद्र को अपना जीवनसाथी बनाया था और इन दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी की थी। वही धर्मेंद्र हेमा मालिनी से शादी करने के लिए अपना धर्म परिवर्तन किए थे और बिना अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी के साथ दूसरा विवाह रचाया था।

शादी के बाद हेमा मालिनी और धर्मेंद्र दो बेटियों के पेरेंट्स बने जिसमें से इनकी बड़ी बेटी का नाम ईशा देओल है और छोटी बेटी का नाम अहाना देओल है| वही इन दिनों हेमा मालिनी अपने प्रोफेशनल लाइफ से दूर अपने परिवार के साथ खुशहाल फैमिली लाइफ एंजॉय कर रही है हालांकि सोशल मीडिया पर हेमा मालिनी काफी एक्टिव रहती हैं और वह अक्सर ही अपनी और अपने परिवार की खूबसूरत तस्वीरें अपने प्रशंसकों के साथ साझा करती रहती है|

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

इसी बीच बीते 16 अक्टूबर 2022 को हेमा मालिनी ने अपने जन्मदिन के बेहद खास मौके पर अपने पति धर्मेंद्र के साथ अपने इंस्टा अकाउंट पर दो तस्वीरें साझा की थी। इन दोनों तस्वीर में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी एक दूसरे के साथ बेहद खूबसूरत अंदाज में कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज देते नजर आ रहे हैं और दोनों परफेक्ट कपल लग रहे हैं|

वही इस दौरान जहां हेमा मालिनी जहां पिंक कलर की प्रिंटेड साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही है वही उनके पति धर्मेंद्र भी ब्लश पिंक कलर की शर्ट में काफी जच रहे हैं और यह दोनों एक दूसरे को ट्विनिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं| हेमा मालिनी की इस तस्वीर को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने 74 साल की उम्र में भी अपनी खूबसूरती को बरकरार रखा है और इस खास तस्वीर को शेयर करते हुए हेमा मालिनी ने कैप्शन में लिखा है कि, ”मेरे जन्मदिन पर अपने धरम जी के साथ रहना हमेशा अच्छा लगता है।”

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!