KBC 14: अमिताभ बच्चन को मिला दूसरा करोड़पति, 7.5 करोड़ के सवाल से दिल्ली के शाश्वत गोयल रचेंगे इतिहास…जानिए

नई दिल्ली. अमिताभ बच्चन का क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति अपने नए सीजन 14 के साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। शो को शुरू हुए अब लगभग एक महीने हो चुके हैं और इसी के साथ केबीसी में कई दिलचस्प कंटेस्टेंट हिस्सा ले चुके हैं। हाल ही में केबीसी 14 उस वक्त सुर्खियों में छा गया था जब शो को कविता चावला के रूप में अपना अपना पहला करोड़पति मिला था।

 



कोल्हापुर की रहने वाली कविता एक सिंपल हाउस वाइफ थीं, लेकिन हॉटसीट पर बैठ उन्होंने बेहद शानदार गेम खेला था और 7.5 करोड़ के सवाल तक पहुंच गई थीं। हालांकि, आखिरी पड़ाव पर सही जवाब पता न होने की स्थिति में उन्होंने शो से क्विट कर दिया था, लेकिन अब केबीसी को जल्द पहला 7.5 करोड़ जीतने वाला कंटेस्टेंट मिलने वाला है।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

शाश्वत गोयल केबीसी 14 में रचेंगे इतिहास

केबीसी 14 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर दिल्ली के शाश्वत गोयल बैठे नजर आ रहे हैं। वह एक ई-कॉमर्स कंपनी में स्ट्रेटेजी मैनेजर हैं। शाश्वत शो में एक करोड़ जीत चुके हैं और 7.5 करोड़ के सवाल की ओर बढ़ गए हैं। अगर वह केबीसी 14 के आखिरी सवाल का सही जवाब देते हैं तो वह न सिर्फ 7.5 करोड़ जीतेंगे, बल्कि इतिहास भी रच देंगे क्योंकि वह इस सीजन के 7.5 करोड़ जीतने वाले पहले कंटेस्टेंट बन जाएंगे।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

हारे तो एक करोड़ से धोना पड़ेगा हाथ

केबीसी 14 के इस पड़ाव पर आकर अगर शाश्वत गोयल गलत जवाब देते हैं, तो 7.5 करोड़ से तो चूक ही जाएंगे, लेकिन जीता हुआ एक करोड़ भी उनके हाथ से निकल जाएगा। केबीसी के नियम के अनुसार अगर कंटेस्टेंट 7.5 करोड़ के सवाल का गलत जवाब देता है तो वह सीधे धन अमृत पड़ाव पर आ जाएंगे और सिर्फ 75 लाख ही घर ले जाएगा। बता दें कि केबीसी 14 का यह एपिसोड 10 अक्टूबर को ऑनएयर किया जाएगा।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!