TMKOC फेम Nidhi Bhanushali की तस्वीर में `गंदी हरकत` करने वाला कौन है, क्या आपने पहचाना?. पढ़िए…

लोगों का पसंदीदा और मशहूर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) को लोग खूब पसंद करते हैं. दर्शकों ने शो के बच्चों को बचपन से बड़ा होते देखा है. शो का हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस निधि भानुशाली (Nidhi Bhanushali) यानी पुरानी ‘​​सोनू’ को लोग बहुत प्यार करते हैं. अक्सर उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल होते रहते हैं. बीते दिनों उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुईं. लोग फोटो को देखने के बाद सोच में पड़ गए कि आखिर बैकग्राउंड में दिख रहा शख्स है कौन. अब लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि ये शख्स कौन है.

 



 

 

 

 

एक्ट्रेस निधि भानुशाली (Nidhi Bhanushali) के को-एक्टर कुश (Kush), जो गोली का किरदार निभाते हैं, उन्होंने कई तस्वीरें साझा कीं. ये सभी तस्वीरें निधि भानुशाली की हैं. उनका ये इंस्टाग्राम पोस्ट कई सालों पुराना है. तीन साल पहले निधि भानुशाली के जन्मदिन पर ये तस्वीरें पोस्ट की गई थीं. आठ तस्वीरों के कलेक्शन में से तीसरी तस्वीर सबका ध्यान अपनी ओर खींच रही थी. लोग फोटो देखने के बाद सवाल कर रहे थे कि बैकग्राउंड में कौन है और क्या कर रहा है. कई लोगों को लगा कि बैकग्राउंड में दिख रहे लोग किस कर रहे हैं, जिसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कई फैंस ऐसे भी हैं, जिन्होंने पीछे दिख रहे शख्स को पहचान लिया है.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

 

 

 

देखिए तस्वीरें.

https://www.instagram.com/p/BgYCErcAW2E/?igshid=YmMyMTA2M2Y=

 

 

 

 

कौन है बैकग्राउंड में दिख रहा शख्स

वैसे कई लोग ये अंदाजा लगा रहे हैं कि ये कोई और नहीं गोली यानी कुश (Kush) ही हैं. कई लोगों ने कमेंट में लिखा भी है, ‘गोली बेटा मस्ती नहीं.’ वहीं कई लोगों ने साफ लिख दिया है, ‘ये तो गोली है.’ वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने तो गोली का ब्रेसलेट तक पहचान लिया है. अब असल में ये कौन है इसका किसी को पता नहीं, क्योंकि न तो कुश ने इसका खुलासा किया है और न ही निधि ने ऐसे में लोग सिर्फ अंदाजा ही लगा सकते हैं क्योंकि पीछे दिख रहे शख्स का चेहरा तो जरा भी नजर नहीं आ रहा है. वैसे बैकग्राउंड में दिख रहे लोग लिपटे नजर आ रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

 

रीता रिपोर्टर ने भी पूछा सवाल
कुश (Kush) और निधि (Nidhi Bhanushali) के फैंस तस्वीर को देखकर उनसे सवाल कर रहे हैं कि आखिर तीसरी तस्वीर में क्या हो रहा है. फैंस ही नहीं शो के डायरेक्टर मालव राजदा की पत्नी प्रिया आहूजा (Priya Ahuja) भी दोनों से यही सवाल पूछ रही हैं. याद दिला दें, प्रिया आहूजा ने ही रीटा रिपोर्टर का किरदार निभाया है. प्रिया आहूजा ने तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘तीसरी तस्वीर….लोग जानना चाहते हैं कुश, बता दो कि आखिर कौन है वो.’

 

 

 

अब शो का नहीं हैं हिस्सा

बता दें कि निधि भानुशाली (Nidhi Bhanushali) ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में आत्माराम भिड़े की बेटी सोनालिका यानी सोनू का किरदार निभाती थीं. सोनू टप्पू सेना की सबसे होशियार मेंबर है. अब इस किरदार को पलक सिधवानी निभा रही हैं. निधि और पलक से पहले झील मेहता ने ये किरदार निभाया था.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!