घरेलू LPG Cylinder का दाम घटाने मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला! दिवाली से पहले इतने रुपए घट सकती है LPG Gas की कीमत…पढ़िए

नई दिल्ली. भारत में बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है। रोजाना दैनिक उपभोग की वस्तुओं की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है। लेकिन इस बीच मोदी सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत देने वाले फैसले लिए हैं। मोदी सरकार के इस फैसले के बाद ये माना जा रहा है कि दिवाली से पहले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी आ सकती है। फिलहाल सरकार ने अभी इस ओर कोई अधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

 



बता दें कि बीते दिनों मोदी सरकार ने कैबिनेट बैठक में अहम फैसला लेते हुए सरकारी तेल कंपनियों को 22 हजार करोड़ रुपए का टाइम ग्रांट देने का फैसला किया था। सरकार ने ऐसा फैसला लिए लिया था क्योंकि इससे पेट्रोलियम कंपनी के घाटे को कवर किया जा सके और जनता को महंगाई से राहत दिलाया जा सके।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : विधायक ब्यास कश्यप के प्रयास से 1 करोड़ रुपए के विकास कार्य की मिली स्वीकृति, विकास को मिली नई रफ्तार

देखा जाए तो इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड पिछले दो साल से घाटे में उपभोक्ताओं को घाटे में गैस वितरण कर रही है। हालांकि इन दो सालों में नेचुरल गैस के दाम में कई बार बढ़ोतरी हुई है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर जयश्री जैन रैनखोल और दमाउधारा ऋषभतीर्थ स्थल पर पहुंची, पर्यटन को बढ़ावा और संभावनाओं के विकास के दिए निर्देश

केंद्रीय अनुराग ठाकुर ने बताया कि कंपनियों पर आर्थिक दबाव कम करने के लिए आर्थिक मदद देने का फैसला किया गया है। बता दें अक्टूबर 2020 से लेकर अब तक यानी पिछले 2 सालों में गैस की कीमतों में 459 रुपए का इजाफा देखने को मिला है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ शिक्षण संस्थान बनाहिल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं में दिखा विशेष उत्साह

Related posts:

error: Content is protected !!