PM Kisan Samman Nidhi Yojna: 17 अक्टूबर के बाद खाते में आ सकती है पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त, सरकार का ये है खास प्लान..

PM Kisan Samman Nidhi Yojna: 12th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त सभी किसानों खाते में नहीं पहुंची है. किसान इस किस्ता का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. किसानों को उम्मीद है कि जल्द ही किस्त खाते में आ जाएगी. रिपोर्ट के अनुसार, 17 अक्टूबर के बाद किसानों के खाते में 12वीं किस्त आने की उम्मीद है. किस्त को लेकर सरकार का आगे प्लान क्या है? आइए इसी पर बात करते हैं.

 



 

 

 

 

इस बात की पूरी संभावना है कि सरकार दिवाली से पहले पीएम किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त जारी कर देगी. हालांकि कोई तय समय नहीं दिया गया है. अब जो रिपोर्ट सामने आई है, उसके मुताबिक सेंट्रल गवर्नमेंट 17 अक्टूबर के बाद किसानों के खाते में योजना की 12वीं किस्त का पैसा जारी करना शुरू कर देगी.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

 

 

 

पिछले साल तय समय पर आई, इस बार नहीं मिली
पिछली बार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्त 9 अगस्त को आ गई थी. इस साल सितंबर निकल गया, लेकिन 12 वीं क़िस्त नहीं मिली है. किसान परेशान है. हालांकि सरकारी अधिकारियों का कहना है कि योजना में आ रही गड़बड़ियों को देखते हुए ही ईकेवाईसी अनिवार्य किया गया है. पीएम किसान पोर्टल पर जाकर अभी भी किसान ई केवाईसी करा सकते हैं. इकेवाईसी होने के बाद सरकार अपने स्तर से वैरिफाई करेगी और किसान के खाते में दोबारा क़िस्त पहुंचना शुरू हो जाएगी. वेरिफिकेशन के कारण ही क़िस्त में थोड़ी देर हो रही है. हालांकि इसके लिए वेबसाइट पर जरूरी औपचारिकताएं हैं, वह पूरी करनी होंगी.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

 

 

 

क्या है PM Kisan Samman Nidhi Yojna?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का मकसद गरीब किसानों की आर्थिक मदद करना है. केंद्र सरकार की ओर से दिए फॉर्मेट पर किसान की आय, संपत्ति आदि का विवरण भरा जाता है. कृषि विभाग में किसान का बैंक खाते व अन्य जानकारी दी जाती है. वेरिफिकेशन कंप्लीट होने पर किसान के खाते में साल में तीन बार (4 महीने में एक बार) 2 हजार रुपये आते हैं.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!