SBI Recruitment 2022: 63 साल की उम्र वाले रिटायर लोगों के लिए SBI ने दिया नौकरी का ऑफर, जानिए पूरी डिटेल..

SBI Recruitment 2022: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India Recruitment 2022) में अनुभवी उम्मीदवारों के लिए रोजगार पाने का बढ़िया मौका सामने आया है. यहां रिटायर्ड ऑफिसर्स के पद (SBI Retired Officers Recruitment 2022) पर बंपर भर्तियां चल रही हैं. इन पद (SBI Bharti 2022) पर आवेदन प्रक्रिया 10 अक्टूबर से शुरू हो गई है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2022 है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 47 पद पर भर्तियां की जाएगी.

 



 

 

 

आयु सीमा
इन पद के लिए 60 से 63 साल के उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं. रिटायर्ड कैंडिडेट के पास स्मार्ट मोबाइल फोन और पीसी/मोबाइल ऐप/लैपटॉप के माध्यम से या जरूरत के मुताबिक मॉनिटरिंग के लिए स्किल्स होनी चाहिए.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

 

जानें योग्यता
आवेदक भारतीय स्टेट बैंक का सेवानिवृत्त अधिकारी ही होगा, इसलिए उसे किसी विशिष्ट शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकता नहीं है. पर्याप्त कार्य अनुभव और संबंधित क्षेत्र में समग्र पेशेवर क्षमता रखने वाले पूर्व अधिकारियों को वरीयता दी जाएगी.

 

 

 

चयन प्रक्रिया
इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू पर आधारित होगा. शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है इन पदों पर आवेदन करने वाले पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर वैकेंसी संबंधित सारी डिटेल्स पढ़ें उसके बाद ही आवेदन करें.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

 

 

कैसे करें आवेदन

एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
अब सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी की नियुक्ति के लिंक पर क्लिक करें.
पहले खुद को रजिस्टर करें और अपना विवरण भरें.
शुल्क का भुगतान करें और आवेदन फॉर्म जमा करें.
भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!